Begusarai News : अतिक्रमणमुक्त अभियान से परेशान लोगों ने एसडीओ को सौंपा आठ सूत्री स्मार पत्र

Begusarai News : तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा बाजार में सरकारी भूमि का अतिक्रमण किये दुकानदार और आमलोगों पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार जारी है.

तेघड़ा. तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा बाजार में सरकारी भूमि का अतिक्रमण किये दुकानदार और आमलोगों पर प्रशासन का बुलडोजर लगातार जारी है. इसी बीच उपभोक्ता संरक्षण समिति के डाॅ संजीव भारती एवं अन्य सदस्यों सहित अतिक्रमणमुक्त अभियान से परेशान पीड़ित लोग ने आरोप लगाया है कि फेवर ब्लॉक ठेकेदार को मदद करने की नीयत से नगर परिषद प्रशासन के द्वार सोची समझी साजिश के तहत दलित पिछड़ा और मुसलमान को निशाना बनाया जा रहा है. पद का दुरुपयोग कर अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाये जाने के खिलाफ पीड़ित परिवार एवं उपभोक्ता संरक्षण समिति सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर आठ सूत्री मांग पत्र सौपा.

उपभोक्ता संरक्षण समिति सदस्य ने कहा-अगर पीड़ित की फरियाद नहीं सुनी गयी, तो होगा आंदोलन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव भारती ने कहा कि कार्य का जिम्मेदार चेयरमैन व सशक्त कमेटी है जबकि कार्यपलक पदाधिकारी ने भी मनमानी की है और महादलित परिवार को गलत तरीके से नोटिस कर बिना कोरम पूरा किये उजाड़ दिया. जो आज खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश हैं. उन्होंने कहा कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ समिति उच्च न्यायालय जाएगी. इस अतिक्रमण मुक्ति के आड़ में गरीबों के आसियाने को उजाड़ा गया है. जो बिलकुल भी न्यायपूर्ण नहीं है. वर्तमान समय में अफसरसाही चरम पर है. नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डर का माहौल बनाकर अतिक्रमणमुक्त अभियान की आर में अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हैं. पूरे नगर में दबंगों का राज है. वहीं उन्होंने कहा कि एसडीओ तेघड़ा ने भूमिहीन को जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक आश्वासन दिया है. अगर बहुत जल्द इस दिशा में पहल नहीं किया गया तो उपभोक्ता संरक्षण समिति आंदोलन करने को बाध्य होगी. जिसकी सारी जवाबदेही अनुमंडल प्रशासन का होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >