बरौनी में पंचायत परिसीमन को लेकर बैठक, 10 सितंबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश

Begusarai News : बरौनी प्रखंड में पंचायत परिसीमन को लेकर बैठक आयोजित. अधिकारियों को 1 से 10 सितंबर तक अभियान पूरा करने के निर्देश दिए गए. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

Begusarai News : बरौनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन स्थित नीरज स्मृति सभागार में बुधवार को पंचायत परिसीमन कार्य को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अनुरंजन कुमार ने की. इस दौरान पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

10 सितंबर तक पूरा करना होगा परिसीमन का कार्य

बैठक में बताया गया कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को एक सितंबर से 10 सितंबर तक पंचायत परिसीमन से संबंधित कार्य पूरा करना होगा. पंचायत परिसीमन के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार संबंधित क्षेत्र की चारों दिशाओं की चौहद्दी के नौ लोकेशन लेने का कार्य किया जाना है.

लापरवाही और अनियमितता पर रहेगी नजर

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि पंचायत परिसीमन एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है. इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता नहीं होनी चाहिए. प्रतिनियुक्त सभी कर्मी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें.

Also Read : प्रणय हत्याकांड के बाद मातम में डूबा परिवार, मां की आंखें अब भी बेटे के लौटने का कर रही इंतजार

पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय में काम पूरा करने का निर्देश

बीडीओ ने कहा कि परिसीमन का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाना है. कार्य के दौरान उपलब्ध अभिलेखों एवं निर्धारित मापदंडों का बारीकी से पालन करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कर्मियों को पंचायत परिसीमन के दौरान प्राप्त सूचनाओं एवं अभिलेखों का सावधानीपूर्वक अवलोकन करने को कहा, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं रहे.

समस्या होने पर संबंधित पदाधिकारी से करें समन्वय

बीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर परिसीमन से जुड़ी प्रक्रिया में स्पष्टता और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है. कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका समाधान कराने का निर्देश दिया गया.

Also Read : पंचायत परिसीमन को लेकर मोहगाई में शुरू हुई तैयारी, गूगल मैप पर दर्ज की गयी गणना ब्लॉक की लोकेशन

कर्मियों को उनके दायित्वों की दी गई जानकारी

बैठक में पंचायत परिसीमन कार्य को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई. साथ ही समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया. बरौनी सीओ हेमंत अंकुर ने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा होने से आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया को समय पर पूरा करने में सुविधा होगी.

अधिकारियों और कर्मियों ने प्राप्त की आवश्यक जानकारी

बैठक के दौरान कर्मियों ने पंचायत परिसीमन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की. बैठक में बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ हेमंत अंकुर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार, शिक्षक पंकज प्रभात, प्रशिक्षक विकास कुमार, चंदन कुमार, गोरेलाल पंडित सहित सभी कृषि समन्वयक, राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन, किसान सलाहकार, विकास मित्र, ग्रामीण आवास सहायक, एटीएम कुंदन कुमार, ज्ञानेश्वर कुमार आदि मौजूद थे.

Also Read : नवादा-गया जी सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >