जनता दरबार में अधिकारियों ने कई मामलों का किया निबटारा

प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड के घाघरा स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया.

बखरी. प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड के घाघरा स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया.जनता दरबार में पंचायत क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लिखित आवेदन देकर अधिकारियों एवं मुखिया नंदकिशोर तांती से निदान की मांग की.वही जनता दरबार की नेतृत्व एसडीएम सन्नी कुमार सौरव एवं एसडीपीओ कुंदन कुमार कर रहे थे. मौके पर एसडीएम ने कहा है कि सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं को ग्रामीण आगे बढ़कर लाभ लें. सरकार द्वारा लोगों के लिए कईं योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं. जनता दरबार कार्यक्रम में कृषि योजना,फसल बीमा योजना,कन्या विवाह योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, वृद्धा पेंशन, जमीनी विवाद, बिजली बिल, नल जल योजना सहित अन्न कई योजनाओं का आवेदन प्राप्त हुआ. जिसमें अधिकारियों द्वारा कई मामलों को मौके पर ही निपटारा किया गया. मौके पर बीडीओ कुमार मुकेश,आरओ सचिन कुमार,बिजली जेई रवि कुमार,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद, बीसीओ मेराज आलम, प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, बागवान मुखिया योगेंद्र राय, बहुआरा मुखिया जनार्दन यादव,सरपंच आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >