योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाये रखें अधिकारी : एसडीएम

बखरी अनुमंडल कार्यालय सभागार में बुधवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी.

बखरी. बखरी अनुमंडल कार्यालय सभागार में बुधवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने की. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित किए जा रहे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की गयी. बैठक संबोधित करते हुए एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बनाये रखने और कार्यों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया है.उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा है. उन्होंने कहा इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में शिक्षा,स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन के स्थिति पर गहन विचार विमर्श किया गया. जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की है. एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आम जनता से जुड़ी शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करते हुए योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाये. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला परिषद सदस्य धनश्याम राय, अमित कुमार देव, प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, प्रखंड उपप्रमुख रूबी देवी कुशवाहा, मुखिया नंदकिशोर तांती, योगेंद्र राय, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, नगर पार्षद उमेश पाठक सहित अनुश्रवण समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >