पुरुष फुटबॉल मुकाबले में ओड़िशा ने वेस्ट बंगाल की टीम को 2-0 से हराया

मंगलवार को सुबह में पुरुष के ग्रुप ए वर्ग के टीमों के बीच दो मैच खेले गए यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव बरौनी, तेघड़ा में ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के बीच जबकि आइओसीएल बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में मेघालय एवं चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ.

तेघड़ा. मंगलवार को सुबह में पुरुष के ग्रुप ए वर्ग के टीमों के बीच दो मैच खेले गए यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव बरौनी, तेघड़ा में ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के बीच जबकि आइओसीएल बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में मेघालय एवं चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ. मैच के मुख्य अतिथि एसडीओ राकेश कुमार ने दोनों सत्र में खेले गये मैच के चारों खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत दूसरे दिन का खेले जाने वाले पुरुष फुटबॉल मैच की शुरुआत की. तेघड़ा के यमुना भगत स्टेडियम में खेले गये मैच में ओडिशा ने पश्चिम बंगाल को 2-0 गोल से हराया. ओडिशा के खिलाड़ी वैकेटेश्वर ओरम ने ही दोनों गोल दागे. पहला गोल 36 मिनट पर एवं दूसरा गोल 77वें मिनट पर किया. वही दूसरी और पश्चिम बंगाल की टीम अपना खाता भी नहीं खोल सकी. इस मैच में ओडिशा ने पहले हाफ में एक गोल एवं दूसरे हाफ में एक गोल दागे. ओडिशा के एक खिलाड़ी आकाश शाहो को मैच रैफरी ने 69वें मिन में यलो कार्ड दिया, जबकि पश्चिम बंगाल के चार खिलाड़ी यथा देवामोए चक्रवर्ती को 23वें मिनट, सुजौए पाल को 43वें मिनट, जाहिर हुसैन सरदार को 46वें मिनट एवं एसके जियोबुल हुसैन को 84वें मिनट में यलो कार्ड दिया. मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका में दीपक शर्मा मौजूद थे.

मेघालय ने चंडीगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 10-1 से हराया

आइओसीएल बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में मेघालय एवं चंडीगढ़ के टीमों के बीच हुए मुकाबले मे मेघालय ने चंडीगढ़ को एकतरफा 10-1 से हराया. मेघालय की टीम शुरू से ही अटैक करती रही और पहले 10 मिनट में ही दो गोल दाग दिये. मेघालय की तरफ से दामित्रे क्याजिंग ने 7वें मिनट में पहला गोल किया एवं बनगोनसोन ननजिपलिंग 10वें मिनट दूसरा गोल करने में सफल हुए. फिर एहसानबुक भुपंग ने 19वें मिनट में तीसरा, 44वें मिनट में चौथा गोल एवं 53वें मिनट में पांचवां गोल किया. सोहलिंस्टार स्यांकिल ने 60वें मिनट में छठा एवं लोविंगस्टार सुटिंग ने 62वें मिनट में सांतवा गोल किया. सब्टीच्यूट के तौर पर आए समबोरलंग लंगटे ने 77वें, 82वें एवं 87वें मिनट में आठवां, नवां एवं दशमा गोल दाग दागा. वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ की टीम से खिलाड़ी नोडिट ने 47 वें मिनट में अपना पहला गोल किया जो टीम की पूरे मैच मे एक मात्र गोल रही. मेघालय की टीम के लगातार गोल से चंडीगढ़ की टीम कभी मैच में आ ही नहीं सकी. वहीं यमुना भगत स्टेडियम मैदान पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए महामना हैरिटेज स्कूल बरौनी, बचपन स्कूल बरौनी, गौरा प्राथमिक मध्य विद्यालय के हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं, खेलप्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >