बेगूसराय में दो अगस्त को जीडी कॉलेज से मैराथन दौड़ का आगाज, तैयारी में जुटा एनएसयूआई

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) 2 अगस्त को जीडी कॉलेज, बेगूसराय से मैराथन दौड़ का आयोजन कर रहा है. यह आयोजन छात्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और एकता का संदेश देगा. कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे.

Begusarai News : बेगूसराय जिले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से दो अगस्त 2026 को जीडी कॉलेज, बेगूसराय से मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा. कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अभिषेक कुमार सिंह करेंगे. आयोजन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. कन्हैया कुमार, बेगूसराय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गरीब दास सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे.

बैठक में तैयारियों की हुई समीक्षा

मैराथन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शनिवार को बेगूसराय कोऑपरेटिव कॉलेज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में एनएसयूआई के सचिव पवन कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण आजाद ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक छात्र इस मैराथन में भाग लेकर इसे सफल बनाएंगे. छात्रों में आयोजन को लेकर काफी उत्साह है और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

एकता और स्वास्थ्य जागरूकता का देगा संदेश

एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मुरारी आदित्य एवं विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार ने कहा कि यह मैराथन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छात्रों में एकता, स्वास्थ्य जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देने वाला कार्यक्रम है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रों के हित और उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित करती रही है. बैठक में कोऑपरेटिव कॉलेज के वरीय नेता राहुल देव, जीडी कॉलेज अध्यक्ष रविश कुमार, कोऑपरेटिव कॉलेज अध्यक्ष अंकित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >