यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओें में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं : डीआरएम

डीआरएम सोनपुर अमीत सरन देर रात लगभग 12 अपने सैलून से बरौनी स्टेशन पहुंचे. डीआरएम के आने की सूचना पर पूरे रेल परिसर में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था देखा गया.

बरौनी. डीआरएम सोनपुर अमीत सरन देर रात लगभग 12 अपने सैलून से बरौनी स्टेशन पहुंचे. डीआरएम के आने की सूचना पर पूरे रेल परिसर में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था देखा गया. यहां से वे देर रात ही दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पहुंचकर स्टेशन पर यात्री सुविधा और सुरक्षा का औचक निरीक्षण किया. उसके बात देर रात बरौनी रेलवे गेस्ट हाउस में उन्होंने रात्री विश्राम किया और बुधवार की सुबह से ही डीआरएम एवं उनकी टीम अमृत भारत योजना के तहत बरौनी एक नंबर प्लेटफार्म पर है रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद डीआरएम ने स्टेशन पर साफ सफाई, पेय जल की समुचित उपलब्ध, यात्री सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर उपस्थित पदाधिकारी को निर्देशित किया. इस दौरान डीआरएम ने डीजल लाबी, क्रु लाबी, सिंगनल कार्यालय, हेल्थ यूनीटेक, टीआरडी कार्यालय, कैरेज ऑफीस बरौनी का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसके बाद वे विनोद भवन, गढ़हरा उपमंडलीय अस्पताल एवं बरौनी और गढ़हरा रेलवे कालोनी में रेलकर्मी की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अस्पताल में समुचित इलाज एवं दवा की उपलब्धता को उन्होंने निर्देशित किया. वहीं रेलवे कालोनी में साफ सफाई एवं सुरक्षा को लेकर स्थानीय पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया. डीआरएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं अन्य व्यवस्था रेल प्रशासन की प्राथमिकता है. इसमें किसी प्रकार की कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाायेगी. वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ बरौनी इंस्पेक्टर लोकेश साव डाॅग स्क्वायड एवं पुलिस बल के साथ मौजूद थे. डीआरएम के जाने के बाद स्थानीय पदाधिकारी ने राहत कार्य सांस लिया. डीआरएम ने वाशिंग पिट एवं कोचिंग डिपो में कोचों की सफाई, अनुरक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण की स्थिति का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण सोनपुर मंडल में रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने, आधारभूत संरचना की गुणवत्ता लाने, परिचालन दक्षता बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं को उन्नत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >