NEET-2026 में सफलता पाने वाले तीन मेधावी छात्रों का सम्मान, विद्यालय में हुआ अभिनंदन समारोह

Begusarai News : बेगूसराय के सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने NEET-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया. विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया. यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है.

Begusarai News : खोदावंदपुर स्थित सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल, नारायणपुर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले तीन मेधावी छात्र-छात्राओं का शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया. विद्यालय प्रबंधन ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया.

तीन मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सम्मानित होने वालों में सागी गांव निवासी प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर्रहमान उर्फ सैफी एवं आंगनबाड़ी सेविका सिम्मी खातून की पुत्री जहवी रहमान, चेरिया बरियारपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर छर्रापट्टी गांव निवासी विष्णु शंकर तथा समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के महथी गांव निवासी श्रुति कुमारी शामिल हैं.

जहवी रहमान ने हासिल की अखिल भारतीय 3846वीं रैंक

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने वाली जहवी रहमान ने नीट-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर 3846वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. वहीं विष्णु शंकर ने 20820वीं रैंक हासिल की, जबकि श्रुति कुमारी ने भी परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की.

सफलता का मंत्र बताया मेहनत और अनुशासन

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इन विद्यार्थियों की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है. कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए हरसंभव सहयोग देता रहेगा.

शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

कार्यक्रम में शिक्षक एम. कुमार, सचिन कुमार, अजय कुमार, अमन कुमार, संदीप कुमार, पंकज कुमार झा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >