लूट-खसोट का अड्डा बना हुआ है मनरेगा कार्यालय : पूर्व विधायक

प्रखंड मुख्यालय परिसर में जनहित से जुड़े विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.

बछवाड़ा. प्रखंड मुख्यालय परिसर में जनहित से जुड़े विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों महिला पुरुष ने भाग लिया. धरना की अध्यक्षता सीपीआइ के जिला परिषद सदस्य राजेश शर्मा ने किया. धरना को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला मंत्री सह बछवाड़ा विधान सभा के पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि मनरेगा पदाधिकारी व अंचलाधिकारी के नेतृत्व में खुलेआम भ्रष्टाचार व्याप्त है. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना गरीब मजदूरों को रोजगार के लिए चलाया गया था, लेकिन आज मनरेगा कार्यालय लूट खसोट का अड्डा बना हुआ है. एक ही जगह पर दो से तीन योजना चलाकर राशि का बंदर बांट किया गया है. जब स्थानीय लोगों द्वारा आवेदन देकर शिकायत किया जाता है तो जांच के दौरान स्थानीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि द्वारा जांचकर्ता को राशि देकर मुंह बंद कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि प्रखंड में असामयिक आंधी-तूफान से साथ बारिश होने से क्षेत्र में हजारों बीघा जमीन पर लगे गेहूं, मक्का, सब्जी समेत आम, लीची का फसल बर्बाद हो गया, लेकिन कृषि विभाग द्वारा क्षति का आकलन करना भी मुनासिब नहीं समझा. जिस कारण किसान मौसम की मारने झेलने को विवश हैं. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों के फसल क्षतिपूर्ति देने, वृद्धावस्था पेंशन की राशि से वंचित लाभुकों को जल्द राशि का भुगतान करने, प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास लाभुकों से आवास सहायक के द्वारा अवैध राशि की वसूली पर रोक लगाने, वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग की. साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग करते हुए कहा कि किसी कीमत पर आंतकी को बक्शा नहीं जाये. वही सीपीआइ के जिला मंत्री रत्नेश झा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार लाखों रुपये खर्च कर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में नल जल योजना चालू किया, आज गरीब लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, लोगों की शिकायत के बावजूद नलजल योजना बंद पड़ा हुआ है. राशन कार्ड बनाने व अपने बच्चों को नाम जोड़ने के लिए आम लोगों को कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है, लेकिन फिर ना तो राशन कार्ड बनाया जा रहा है और ना ही नाम जोड़ा जा रहा है. जो लोग दलाल के माध्यम से नजराना देते है सिर्फ उन्हें राशन कार्ड बनाया जा रहा है. वही सीपीएम अंचल मंत्री अवधकिशोर चौधरी, उमेश कुंवर कवि, सीपीआइ अंचल मंत्री भूषण सिंह,अखिल भारतीय स्टुडेंट फेडरेशन के जिला सचिव सत्यम भारद्वाज,सुजीत सहनी ने अपने संबोधन में कहा कि रानी दो, रानी तीन, फतेहा, चमथा दो, तीन पंचायत के भूमिहीनों गरीब लाभुकों जो पर्चा से वंचित हैं, उन्हें चिह्नित कर पर्चा दिया जाये. साथ ही जिन्हें पूर्व में पर्चा निर्गत किया गया है उन्हें पर्चा के आधार पर दखल कब्जा कराया जाये. साथ ही दाखिल खारिज के नाम पर अंचलाधिकारी व राजस्वकर्मी द्वारा किये जा रहे व्यापक पैमाने पर लूट मचा रखा है उसको बंद कराने की मांग की. बाद में सी पीआइ एवं सीपीएम के शिष्टमंडल ने बीडीओ और सीओ से मिलकर अपनी मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा. मौके पर पूर्व जिलापरिषद प्रमिला सहनी, सरपंच सरोज राय, रामनरेश चौधरी, हरेराम महतो, शिवनारायण रावत समेत विभिन्न पंचायत से सैकड़ों लोग महिला मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >