वीरपुर में 5 दुग्ध समितियों का चुनाव, 53 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध; जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना

वीरपुर की 5 दुग्ध समितियों के चुनाव में 53 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध घोषित हुए. जानिए कब होगी नाम वापसी, मतदान और मतगणना.

बेगूसराई के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र की पांच दुग्ध उत्पादन सहयोग समितियों के विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा का काम पूरा कर लिया गया. संवीक्षा के दौरान सभी 53 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए. इसके साथ ही अब चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ गई है और प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की तस्वीर भी साफ होने लगी है.

पांचों समितियों में अध्यक्ष और प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन

बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि गाड़ा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन किया है. संवीक्षा में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं.

डीह दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है, जबकि प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए नौ अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है. फसियारी महिला दुग्ध समिति में अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन किया है. वहीं प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया है.

जगदर दुग्ध समिति के अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन किया है. इसके अलावा प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है. सरौंजा दुग्ध समिति में भी अध्यक्ष पद के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन किया है, जबकि प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए आठ लोगों ने नामांकन किया है.

23 सितंबर को नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह का आवंटन

बीडीओ ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत 23 सितंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है. इसी दिन प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन भी किया जाएगा. इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले अभ्यर्थियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

उन्होंने बताया कि पांचों दुग्ध उत्पादन सहयोग समितियों के लिए 30 सितंबर को मतदान कराया जाएगा. इसी दिन मतगणना भी होगी. चुनाव की तिथि निर्धारित होने के बाद समितियों से जुड़े प्रत्याशी और मतदाता अब आगे की प्रक्रिया की तैयारी में जुट गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >