Begusarai News : सड़क दुर्घटना में जख्मी अधेड़ की हुई मौत, गांव में शव आते ही परिजनों में मातम पसरा

Begusarai News : थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर हनुमान चौक के पास मोख्तियारपुर जाने वाली पथ पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवाल एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर हनुमान चौक के पास मोख्तियारपुर जाने वाली पथ पर सड़क दुर्घटना में साइकिल सवाल एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं शव गांव आते ही शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक व्यक्ति की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसही गांव निवासी रामबालक महतो के करीब 55 वर्षीय पुत्र सुरेश महतों के रूप में हुई.

भगवानपुर में बनवारीपुर हनुमान चौक के पास मोख्तियारपुर जानेवाले प�� पर हुआ था हादसा

बताया जाता है कि मृतक सुरेश महतो साइकिल से गुरुवार को अहले सुबह मंसूरचक प्रखंड के आगापुर अपनी पुत्री के यहां जाने के क्रम में हनुमान चौक के पास मोख्तियारपुर जाने वाली पथ पर अज्ञात बाइक सवार ठोकर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया. तत्पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. ऊक्त घटना के बाद मृतक की पत्नी माला देवी सहित उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. वहीं मृतक के वृद्ध पिता रामबालक महतों भी अपने पुत्र शोक में व्याकुल दिखे.

परिजनों की चीत्कार से गांव का माहौल हुआ गमगीन

परिजनों की चीख व चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. मृतक अपने पीछे विधवा पत्नी सहित दो पुत्र व दो पुत्री छोड़ गए. वहीं इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र सहनी, सरपंच प्रतिनिधि मो0 बसर, युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा सहित दर्जनों लोगों ने मृतक के घर पहुंच कर ऊक्त घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया. साथ ही प्रशासन से पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >