तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली गयी है. व्यक्ति के आत्महत्या की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर गांव की है. मृतक व्यक्ति की पहचान तेघड़ा थानाक्षेत्र का हसनपुर गांव निवासी रामाज्ञा सिंह का लगभग 47 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार सिंह के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति सुबोध कुमार रिफाइनरी में वेल्डर का काम करता था. और पिछले कुछ महीनों से घर में अकेले ही रहता था. अचानक किसी बात से नाराज होकर घर में ही उक्त व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाने की पुलिस को दी. मौके पर तेघड़ा थाना की पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. तेघड़ा थाना में पदस्थापित चौकीदार ने बताया है कि हसनपुर गांव में एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सूचना मिली थी. उन्होंने बताया है कि सुबोध कुमार अकेले ही घर में रहता था और पूरे परिवार इनका बाहर में रहते थे. फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ महीना पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था. इसके बाद पत्नी मंझौल मायके चली गयी और एकलौता पुत्र भी बाहर रहता है.
तेघड़ा में फांसी लगाकर अधेड़ ने कर ली आत्महत्या
तेघड़ा थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली गयी
