फर्जी वीडियो वायरल मामले में भाकपा प्रतिनिधि मंडल मिल एसडीएम बखरी को सौंपा ज्ञापन

भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी बखरी अंचल के प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव से मिलकर विधायक सूर्यकांत पासवान के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल के आरोपी पर कार्रवाई करने का ज्ञापन दिया है.

बखरी. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी बखरी अंचल के प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव से मिलकर विधायक सूर्यकांत पासवान के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल के आरोपी पर कार्रवाई करने का ज्ञापन दिया है. भाकपा अंचल मंत्री शिव सहनी बखरी अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर बाहर निकलते हुए बताया कि बखरी के कुछ शरारती तत्व विधायक की छवि धूमिल करने के उद्देश्य एक फर्जी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर माहौल बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया है, जबकि बहुत कम समय में ही वायरल वीडियो का सच लोगों के सामने आ गया. जिसमें बताया गया यह वीडियो आंध्रप्रदेश के एक टीडीपी नेता का है. बखरी एसडीओ से मुलाकात के बाद भाकपा नेता अंचल मंत्री शिव सहनी, सहायक अंचल मंत्री जितेंद्र जीतू, यूथ फेडरेशन के नव चयनित जिला अध्यक्ष मो शबाब आलम, बखरी नगर उप सभापति प्रतिनिधि सुरेश सहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि छह दिन हो गया है, लेकिन अभी तक आरोपी व्यक्ति पर प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नही की गयी है. प्रशासन ऐसे घटिया हरकत करनेवालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करे. भाकपा नेताओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई नही हुई तो अगले सोमवार से हमलोग आमरण अनशन पर बखरी अनुमंडल कार्यालय के समक्ष बैठेंगे. बखरी विधायक की अश्लील वीडियो जारी करने की भाकपा ने की निंदा

बेगूसराय. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद के सचिव अवधेश कुमार राय ने लिखित बयान के द्वारा बताया कि बेगूसराय जिले के बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान की सार्वजनिक छवि को तथाकथित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक अश्लील वीडियो जारी कर धूमिल करने का दुस्साहस किया है, जिसकी जिला पार्टी घोर निंदा करती है. श्री राय ने कहा कि बखरी के दलित-महादलित एवं आम-आवाम में भी इस निंदनीय कार्रवाई को लेकर काफी उबाल है. अश्लील वीडियो जारी करने वाले के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना बेगूसराय में कांड संख्या 30/2025 दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक जिला पुलिस प्रशासन ने नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त नहीं की है. इससे पूरे जिले में काफी आक्रोश व्याप्त हो रहा है. बखरी सहित बेगूसराय जिले में केवल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं में ही नहीं, बल्कि अमन पसंद आम-आवाम में भी ऐसे गलत तत्वों को कानून के शिकंजों में कसे जाने की मांग की है. इसमें किसी भी तरह की ढिलाई को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी. यदि एक सप्ताह के अंदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पार्टी जिला व्यापी चरणबद्ध आंदोलन के लिए विवश होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >