बेगूसराय में माता संतोषी मंदिर का 42वां स्थापना दिवस श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया

Begusarai News : बीहट के ठकुरीचक स्थित माता संतोषी मंदिर का 42वां स्थापना दिवस भक्तिमय माहौल में मनाया गया. इस दौरान भव्य देवी जागरण का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

Begusarai News : बीहट नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार स्थित ठकुरीचक में माता संतोषी मंदिर का 42वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. देवी जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, समिति सदस्य रणजीत कुमार, पूर्व पार्षद पुट्टू झा और मुरारी कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता को करते हैं मजबूत

उद्घाटन के अवसर पर उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि माता संतोषी का यह पावन धाम क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. माता की कृपा से समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है. उन्होंने मंदिर के 42वें स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं.

बलिराम बिहारी ग्रुप ने प्रस्तुत किया भव्य देवी जागरण

कार्यक्रम के दौरान बलिराम बिहारी ग्रुप की ओर से भव्य देवी जागरण प्रस्तुत किया गया. कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. देर रात तक श्रद्धालु देवी भजनों और जागरण का आनंद लेते रहे. इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि हरिनंदन कुमार, चंदन कुमार सहित दर्जनों श्रद्धालु और भक्त मौजूद रहे. श्रद्धालुओं ने माता संतोषी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देवी जागरण में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई.

Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >