बारो प्राथमिक विद्यालय के पास बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

फुलवड़िया थानाक्षेत्र में एक युवक को बेखौफ बदमाशों ने गोलीमार कर घायल कर दिया, जिसे स्थानीय लोग एवं परिजनों की मदद से इलाज के लिए बेगूसराय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बरौनी. फुलवड़िया थानाक्षेत्र में एक युवक को बेखौफ बदमाशों ने गोलीमार कर घायल कर दिया, जिसे स्थानीय लोग एवं परिजनों की मदद से इलाज के लिए बेगूसराय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल की पहचान फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत बारो नया टोला वार्ड 25 निवासी मो समद का पुत्र लगभग 30 वर्षीय मो शमी के रूप में हुई है. घटना शनिवार की देर रात लगभग 10 बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार सिंह घटनास्थल बारो नया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए. जानकारों के मुताबिक रात में वर्षा होने के कारण युवक प्राथमिक विद्यालय बारो के पास बैठा था तभी अज्ञात बदमाश के द्वारा युवक पर गोली चलाई गई जिसमें वह घायल हो गया और अज्ञात बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. वहीं फुलवड़िया थाना पुलिस द्वारा घटना के संबंध में एक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. जबकि पुलिस ने बताया है कि घायल युवक का भी आपराधिक इतिहास रहा है. घायल युवक का बेगूसराय निजी अस्पताल कल्पना नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति सामान्य है. घटना के संबंध में फुलवड़िया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >