80 पूजा समितियों को लाइसेंस निर्गत, 90 लोगों पर धारा-107 की हुई कार्रवाई

थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

गढ़पुरा. थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में क्षेत्र के कुल 90 लोगों पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से की गयी है. उन्होंने कहा कि थाना में आवेदन देने वाली 80 पूजा समितियों को लाइसेंस निर्गत किया गया है. उन्होंने आम नागरिकों एवं पूजा समितियों से सरस्वती पूजा के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाह या भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचने की हिदायत दी गयी है. पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल की कड़ी निगरानी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष ने विशेष रूप से शोभायात्रा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस प्रशासन का उद्देश्य सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >