बेगूसराय: कृष्ण जन्माष्टमी पूजा की तैयारी को लेकर समसा दुर्गा मंदिर में बैठक, आकर्षक पंडाल और तोरण द्वार बनाने का निर्णय

बेगूसराय के समसा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. जागृति कृष्णा क्लब ने बैठक कर आकर्षक प्रतिमा, भव्य तोरण द्वार और बेहतर रोशनी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. भक्तों की सुविधा के लिए कार्यकर्ताओं की तैनाती भी की जाएगी.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत समसा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर जागृति कृष्णा क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने की. कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब के सक्रिय सदस्य रहे स्व. अनिकेत भूषण दत्त झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके पश्चात बैठक की औपचारिक कार्रवाई शुरू की गई.

आकर्षक प्रतिमा, रोशनी और भव्य तोरण द्वार की होगी व्यवस्था

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पूजा पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण की अत्यंत आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी. मेला परिसर और आसपास के रास्तों पर पर्याप्त रोशनी का प्रबंध रहेगा. इसके अलावा मुख्य सड़कों पर क्लब की ओर से भव्य स्वागत द्वार (तोरण द्वार) बनाए जाएंगे. क्लब के संरक्षक आशीष भूषण दत्त झा ने कहा कि यह मेला क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर है, जहां दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.

भक्तों की सुविधा के लिए तैनात रहेंगे क्लब के कार्यकर्ता

बैठक में उपस्थित क्लब के सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ पूजा पंडाल में तैनात रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए कमेटी के सदस्य विशेष चौकसी बरतेंगे.

बैठक में कई गणमान्य सदस्य रहे मौजूद, सुमन झा ने दिया धन्यवाद

इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, नितेश आनंद, सुमन सौरभ, अभय आनंद, अवनीश झा, राजन कुमार, अंजन झा, हरिओम, मीनू और रमेश सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सुमन झा ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज झा

पंकज झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >