बेगूसराय में बाबाधाम जा रहे कांवरिया की स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत, पहली सोमवारी पर हादसा

Begusarai Kanwariya Road Accident : बेगूसराय में एनएच-31 पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाबाधाम जा रहे एक कांवरिया की मौत हो गई। पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए निकले थे श्रद्धालु।

Begusarai Kanwariya Road Accident : बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा ढाला के समीप एनएच-31 पर यह हादसा हुआ. खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी 45 वर्षीय भरत यादव अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से बाबाधाम जा रहे थे. रास्ते में प्यास लगने पर वह पानी लेने के लिए पैदल सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

मौके पर ही हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

हादसा इतना भीषण था कि भरत यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के चचेरे भाई रौशन यादव ने बताया कि दोनों पहली सोमवारी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने बाबाधाम जा रहे थे.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

पोस्टमार्टम में देरी का परिजनों ने लगाया आरोप

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में काफी विलंब हुआ. इसके कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा. परिजनों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है.

Also Read : बेगूसराय में सावन की पहली सोमवारी पर हादसा, गंगा स्नान जा रहे मां-बेटे की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >