बरौनी जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी गढ़हरा एवं गढ़हरा थाना सिविल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छिनतई मामले में 10 लाख रूपया नगद के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
इस संबंध में बरौनी जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को जमुई जिला के जमुई वार्ड 24 निवासी 27 वर्षीय केशव कुमार सोनी जो वर्तमान में खगड़िया में ज्वेलरी का व्यापार करते है.
उन्होंने आवेदन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया कि उनके दो स्टाफ एके ज्वेलर्स दलसिंहसराय से उधारी का दस लाख रूपया नगद लेकर ट्रेन के माध्यम से आ रहे थे.
उधारी का रकम वसूलने वाला स्टॉफ खगड़िया जिला बलुआही बस स्टेण्ड निवासी टिको सहनी का लक्की कुमार अपने 02 अन्य साथी 20 वर्षीय प्रियरंजन एवं नीतीश कुमार दोनों खगड़िया जिला निवासी के साथ मिलकर पूर्व तय योजना के अनुसार बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-01 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15566 वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच में झूठा छिनतई का घटना गढ़कर अपने मालिक केशव कुमार सोनी को सूचना देकर दस लाख रूपया गबन का प्रयास किया.
संयुक्त टीम द्वारा की गई त्वरित छापेमारी
घटना का सूचना प्राप्त होने पर जीआरपी, आरपीएफ बरौनी एवं सीआईबी गढहरा के निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से टीम का गठन कर स्थानीय थाना गढहरा के मदद से स्टाफ लक्की कुमार से गहन पूछताछ एवं मोबाइल फ़ोन की जांच करने के पश्चात आपराधिक षड्यंत्र में शामिल प्रियरंजन एवं नीतीश कुमार को न्यू बरौनी स्टेशन के पास पकड़ा गया.
एवं उन दोनों के निशानदेही पर रूपया भड़ा बैग को न्यू बरौनी स्टेशन ढाला नंबर 61 से करीब 200 गज पहले सड़क के बाये बगल जंगल से संयुक्त टीम द्वारा जंगल झाड़ी में खोजबीन कर एक ग्रे कलर का पिठु बैग को बरामद किया गया.
जिसे खोल कर देखने पर चादर में लपेटा हुआ 500 रूपया का दो हजार सौ नोट का 20 बंडल कुल 10 लाख रूपया बरामद कर विधिवत जप्त किया गया.
मोबाइल फोन और अन्य बरामदगी
उपरोक्त के अलावा उक्त घटना में अपराधियों द्वारा प्रयोग किए गए 03 मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया. उक्त मामले में व्यापारी केशव कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपी को बेगूसराय जेल भेज दिया गया.
