Nitish Samvad Begusarai : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की ऐतिहासिक एवं पावन धरती बेगूसराय में 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम के लिए पहुंचे जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, नागरिक परिषद के महासचिव अजय कुमार सिंह, युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल का भव्य अभिनंदन किया गया.
वीर कुंवर सिंह चौक पर युवाओं और कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
वीर कुंवर सिंह चौक पर निगम पार्षद सह युवा जनता दल (यू) के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व में युवाओं और कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ नेताओं का गर्मजोशी व उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया.
चादर और तलवार देकर किया अभिनंदन
इसके उपरांत संजय झा और उमेश कुशवाहा को पनहांस के ग्रामीण उमेश प्रसाद के द्वारा चादर और तलवार देकर स्वागत और अभिनंदन किया.
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में उमेश प्रसाद सिंह, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, देव शंकर सिंह, राम प्रकाश सिंह, मुनचुन सिंह, शिवम कुमार, सुजीत कुमार सिंह, शिवा सिंह राजपूत, अभिजीत, आदित्य, केशव, आनंद, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
