बेगूसराय के बरौनी का बेटा बना मिसाल, BTSC में शानदार रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

बेगूसराय के जयंत कुमार ने बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) परीक्षा में शल्य कक्ष सहायक के पद पर अपने पहले ही प्रयास में सफलता पाई है. उन्होंने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 20वां और जनरल कैटेगरी में 198वां रैंक हासिल किया है.

Begusarai News: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में गढ़हरा के कील निवासी अमरेंद्र कुमार झा के पुत्र जयंत कुमार ने अपने प्रथम प्रयास में ही शल्य कक्ष सहायक (Surgical Hall Assistant) के पद पर सफलता हासिल की है. जयंत ने ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी में 20वां रैंक और जनरल कैटेगरी में 198वां रैंक प्राप्त किया है.

पीएमसीएच पटना से पूरी की पढ़ाई

जयंत ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी लगन और परिजनों के सहयोग को दिया है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) में 15वां रैंक हासिल किया था, जिसके बाद उन्होंने पीएमसीएच (PMCH) पटना से अपना कोर्स प्रथम स्थान के साथ पूरा किया.

क्षेत्र में खुशी का माहौल, लोगों ने दी बधाई

जयंत की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार और समाज के साथ-साथ कील, गढ़हरा व बरौनी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. उनकी सफलता पर समाजसेवी राम अनुग्रह शर्मा, मोहन झा, प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >