बेगूसराय : बरौनी के जयंत कुमार ने पहले ही प्रयास में पास की BTSC परीक्षा, बने शल्य कक्ष सहायक

BTSC Success Story : बेगूसराय के बरौनी के जयंत कुमार ने बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) परीक्षा में पहले ही प्रयास में शल्य कक्ष सहायक पद पर चयन पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 20वीं और सामान्य वर्ग में 198वीं रैंक हासिल की है.

BTSC Success Story : बेगूसराय जिले के बरौनी क्षेत्र के रहने वाले जयंत कुमार ने बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी उपलब्धि पर परिवार, स्थानीय लोगों और समाज में खुशी का माहौल है.

पहले प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बेगूसराय के बरौनी स्थित गढ़हरा के कील निवासी अमरेंद्र कुमार झा के पुत्र जयंत कुमार ने बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की परीक्षा में पहले ही प्रयास में शल्य कक्ष सहायक (Operation Theatre Assistant) पद पर चयनित होकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) में 20वीं रैंक और सामान्य वर्ग (General Category) में 198वीं रैंक प्राप्त की है.

पहले भी हासिल कर चुके हैं उल्लेखनीय उपलब्धि

जयंत कुमार ने बताया कि इससे पहले उन्होंने बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) की परीक्षा में 15वीं रैंक प्राप्त की थी. इसके बाद उन्होंने पीएमसीएच, पटना से अपना कोर्स पूरा किया और प्रथम स्थान हासिल करते हुए आगे की इस सफलता तक पहुंचे.

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

जयंत कुमार की सफलता से उनके परिवार, समाज और बरौनी क्षेत्र में खुशी की लहर है. स्थानीय लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया. समाजसेवी राम अनुग्रह शर्मा, मोहन झा और प्रेम कुमार सहित कई लोगों ने जयंत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Also Read : बेगूसराय में पति-पत्नी के विवाद में खौफनाक कदम, झोपड़ीनुमा घर में लगाई आग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >