श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शताब्दी वर्ष को धूमधाम मनाने को लेकर तेघड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष क्रांति रमन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. तेघड़ा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला को लेकर 17 जगह मंडप बना कर आठ किलोमीटर की परिधि में आयोजन किया जाता है.
नवीन पूजा समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार शम्भू ने कहा बेरियर के नजदीक, मंडप के नजदीक और झूला ग्राउंड में प्राप्त महिला और पुरूष पुलिस बल की तैनाती की जाय. वहीं चैयरमैन प्रतिनिधी कन्हैया सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक मेला की खूबसूरती बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी. यह मेला तेघड़ा की आन बान शान है. सभी लोग एकजुट होकर मेला की सफलता और मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था का ख्याल रखेंगे. लोगों ने खेल मैदान में महिला पुरूष पुलिस बल तैनात का मांग किया. सबसे ज्यादा उपद्रव खेल मैदान में ही होता है.
नवयुवक संघ चैती दुर्गा समिति ने भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनात की बात कही. पानी टंकी मेला समिति के रविन्द्र सिंह ने कहा वर्ष 2023 में मेला के दौरान जो पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी उसी तरह पुलिस बल का और पेट्रोलिंग की व्यवस्था हो. मेला परिधि के दस किलोमीटर यानी बछवाड़ा से जीरोमाइल और पकठौल से गुप्ता बांध पर लगातार गस्ती की व्यवस्था हो. सबसे ज्यादा शाम से रात्रि और सुबह तक असामाजिक तत्वों का उपद्रव होता है, इस पर निगरानी की जरुरत है.
मेला में संयुक्त समिति के संयोजक अरुण साह, कृष्णनंदन सिंह, प्रमोद सिंह, अशोक मिश्रा, मुकेश मिश्रा, विमल अग्रवाल,साहिल शांडिल्य, शंकर पासवान सहित सभी मंडप के सदस्य मौजूद थे.
