संवाद में योजनाओं के बारे में महिलाओं को दी गयी जानकारी

पहसारा पूर्वी पंचायत के देवड़ा में पूर्णिमा जीविका महिला ग्राम संगठन और सत्यम जीविका महिला ग्राम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

नावकोठी. पहसारा पूर्वी पंचायत के देवड़ा में पूर्णिमा जीविका महिला ग्राम संगठन और सत्यम जीविका महिला ग्राम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता बीपीएम मनोरंजन कुमार ने की. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न संचालित योजना की चर्चा की गयी. श्री कुमार ने कहा कि महिला संवाद का उद्देश्य महिलाओं का उत्थान एवं विभिन्न योजनाओं को लेकर जागरूकता उत्पन्न करना है. उन्होंने इन संस्थाओं के द्वारा किये जा रहे कार्य एवं अवसरों का समुचित फायदा उठाने की अपील की. राज्य सरकार द्वारा संचालित महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं से क्षेत्र की अधिकांश महिलाएं अच्छादित हुई है.

नशामुक्ति अभियान को मजबूती देने की अपील

महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के लिए आरक्षण एवं नशामुक्ति अभियान को मजबूती देने की अपील की. बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए महिलाओं को अग्रणी भूमिका निभाने पर जोर दिया. इस आयोजन के दौरान अमृता कुमारी ने अपना अनुभव उपस्थित महिलाओं के बीच रखीं. उन्होंने महिला को आरक्षण के तहत सरकारी नौकरी एवं शिक्षक पद पर विभिन्न स्कूलों में महती भूमिका निभा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >