बेगूसराय : झमाझम बारिश से शहर के कई वार्डों में दिखा झील जैसा नजारा, पानी निकासी का काम भी जारी

बेगूसराय शहर में बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं, कई वार्डों की गलियां झील में तब्दील हो गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जलजमाव के साथ-साथ बरसात में फैलने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

बेगूसराय शहर में में मंगलवार को रूक-रूक बारिश होती रही. बारिश से शहर के सभी मोहल्लों की गलियों में कहीं किच-किच तो कई वार्ड के गलियों में जलजमाव का नजारा बन गया. जलजमाव व किचकिच को लेकर कई वार्डो में लोगाें को पैदल चलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोहियानगर सहित कई वार्डो में तो लोगों के घर के पास झील का नजारा बना हुआ है. नतीजा है कि राहगीर जिम्मेदार को कोसते नजर आते हैं.

वहीं काॅलेजिएट स्कूल रोड में कई जगहों पर वर्षा के बाद जलजमाव हो गया. शहर का जनजीवन वर्षा से प्रभावित हुआ है. बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोग बारिश के कारण इधर उधर छुपने को मजबूर हो गये. इधर वर्षा के कारण व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. बहुत से लोग बारिश के कारण जरूरत की खरीदारी को स्थगित कर देते हैं.जिससे बाजार की गति पर भी असर पड़ रहा है.

लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुआ है.वहीं बरसात के मौसम में नमी और जलभराव के कारण कई बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है. इनमें से कुछ प्रमुख बीमारियां हैं डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड, हैजा, हेपेटाइटिस ए, और विभिन्न प्रकार के त्वचा संक्रमण. बरसात के मौसम में त्वचा संक्रमण के मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है. बरसात के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय को हर किसी निश्चित रुप से अपनाया जाना चाहिए.

वार्ड नंबर 42 के भगवती स्थान रोड से जलनिकासी करते स्वाइल टैंक | Prabhat Khabar Network

स्वाइल टैंक व पंपिंग सेट से चल रहा अभियान

बेगूसराय शहर में जलजमाव की दशकों पुरानी समस्या है, नालियों का जाल विछाया गया है. परंतु जलनिकासी का स्थाई आउटलेट नही है, स्ट्राम वाटर ड्रेनेज योजना की 402 करोड़ का मास्टर प्लान की फाइल नगर विकास सह आवास विभाग में तीन वर्षों से धूल फांक रही है.

नगर निगम प्रशासन द्वारा जलजमाव से राहत के लिए स्वाइल टैंक तथा पंपिंग सेट से जलनिकासी का अभियान चल रहा है, सुबह सात बजे से लेकर रात दो बजे तक स्वाइल टैंक अभियान में लगा रहता है.

शर्मा टोला से जलनिकासी करते स्वाइल टैंक| Prabhat Khabar Network

स्वाइल टैंक के जरिए वार्ड नंबर 42 के शर्मा टोला, लाल बाजार, नौलखा मंदिर रोड व भगवती स्थान रोड में, वार्ड नंबर 26 बाघी में, वार्ड नंबर 24 के डाॅ नंदलाल के सामने गली में, वार्ड नंबर 16 मीरगंज दुर्गा स्थान, वार्ड नंबर 10 अनवर चौक, वार्ड नंबर 13 अलका सिनेमा के पीछे, तथा शीतला माता मंदिर के पास, वार्ड नंबर 12 एनएच-31 अमरदीप सिनेमा के पास, वार्ड नंबर 22 के संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के पास से जलजमाव से राहत के लिए स्वाइल टैंक से जलनिकासी की गयी. साथ कई अन्य स्थानों पर पंपिंग सेट भी लगाया गया है.

बरसात में इस तरह किया जा सकता है बीमारियों से बचाव

बीमारियों से बचने के लिए, साफ पानी पीना, हाथों को अच्छी तरह धोना, मच्छरों से बचाव करना, और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए. हमेशा उबला हुआ या फ़िल्टर किया हुआ पानी पीना सुरक्षित है.

खाने से पहले और बाद में और शौचालय का उपयोग करने के बाद, अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं. बरसात में मच्छरों से बचाव करना एकदम जरुरी है. मच्छरों के काटने से बचने के लिए, मच्छरदानी का उपयोग करें, मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं, और अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें.

साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना भी बहुत जरुरी है. भीड़भाड़ वाली जगहों पर, संक्रमण का खतरा अधिक होता है, इसलिए, जितना हो सके, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें. स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. अपने ही आसपास और अपने भोजन को साफ रखें. स्वस्थ भोजन करें, पर्याप्त नींद लें, और नियमित रूप से व्यायाम करें. यदि आप बीमार महसूस करते हैं, डॉक्टर से सलाह लेकर ही किसी दवा का सेवन करना चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >