Begusarai News : बुधवार को अचानक एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से राजौरा-चांदपुरा मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डगमारा पुल के पास हुई घटना के बाद पेड़ का तना और बड़ी-बड़ी डालियां सड़क पर फैल गयीं, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
बिजली के तार टूटने से आपूर्ति बाधित
पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार भी टूट गये. इससे चांदपुरा, बरैठ समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.
Also Read : जनसुनवाई में पहुंचे 40 परिवादी, नवादा डीएम ने गंभीरता से सुनीं समस्याएं
स्थानीय लोगों ने शुरू किया रास्ता साफ करने का प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ की डालियां हटाकर रास्ता खोलने का प्रयास शुरू किया. हालांकि, पेड़ काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने में परेशानी बनी हुई है. सड़क पर पेड़ और उसकी डालियां पड़े रहने से यातायात सामान्य नहीं हो सका.
जल्द पेड़ हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग
स्थानीय निवासी पंकज कुमार, रंधीर कुमार, अंकज कुमार समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को शीघ्र हटाने की मांग की है. साथ ही टूटे बिजली तारों की मरम्मत कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की अपील की है.
Also Read : नवादा में लगातार बारिश से सकरी नदी उफान पर, तेज बहाव को लेकर ग्रामीणों को किया गया सतर्क
