15 दिनों में उजड़ गया पूरा परिवार, पति के बाद सड़क हादसे में पत्नी की मौत से गांव में मातम

Begusarai News : बेगूसराय के गारा गांव में 15 दिनों के भीतर पति-पत्नी की मौत से मातम। पति की बीमारी से और पत्नी की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

Begusarai News : वीरपुर थाना क्षेत्र की नौला पंचायत के गारा गांव में एक ही परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है. महज 15 दिनों के भीतर पति-पत्नी दोनों की मौत हो जाने से परिवार पूरी तरह बिखर गया है. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

किडनी की बीमारी से हुई थी पति की मौत

गारा गांव के वार्ड संख्या-2 निवासी 55 वर्षीय रोशन पासवान लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. इलाज के दौरान 17 जुलाई को उनका निधन हो गया था. परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था और दो दिन पहले ही उनका श्राद्ध कर्म संपन्न हुआ था.

सिमरिया जाने के दौरान हुआ हादसा

श्राद्ध के कुछ ही दिन बाद रोशन पासवान की पत्नी 50 वर्षीय मंजू देवी अपने दामाद के साथ बाइक से सिमरिया जा रही थीं. इसी दौरान भगवानपुर-संजात पथ पर लहरपुर-ताजपुर तीनबटिया के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

दो बेटियों के सिर से उठ गया माता-पिता का साया

मंजू देवी अपने पीछे दो विवाहित बेटियां नेहा भारती और नैना भारती को छोड़ गई हैं. महज एक पखवाड़े के भीतर माता-पिता दोनों को खो देने के बाद बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

गांव में पसरा मातम, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीण भी इस दर्दनाक घटना से भावुक हो उठे. ग्रामीणों का कहना है कि इतने कम समय में एक ही परिवार से पति-पत्नी दोनों का चले जाना पूरे गांव के लिए गहरा आघात है. यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अज्ञात वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है. वहीं पूरे इलाके में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >