begusarai news : पर्यावरण संरक्षण महज कर्तव्य नहीं भावनात्मक जिम्मेदारी : मनोज

begusarai news : भाजपा बिहार के प्रदेश मंत्री सह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शहर के बेगूसराय में स्थित राजदरबार विवाह भवन में पौधारोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री मोदी के हरित अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान पर बल दिया

बेगूसराय. भाजपा बिहार के प्रदेश मंत्री सह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शहर के बेगूसराय में स्थित राजदरबार विवाह भवन में पौधारोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री मोदी के हरित अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान पर बल दिया. उन्होंने कहा कि मोदी देश के विकास को अपनी अहम जिम्मेदारी मानते हुए पर्यावरण एवं विभिन्न क्षेत्रों के संरक्षण के प्रति तत्पर रहते हैं. आज वर्तमान समय में बिहार में भी मोदी जी के इसी कार्यकुशलता के बदौलत भाजपा की बेहतरीन स्वीकार्यता आम जनों के मध्य बढ़ी तथा दल को मजबूती मिली है. सरकार का योगदान शिक्षा, स्वास्थ्य समेत हरेक क्षेत्रों में प्रेरणादायक है. विकसित राष्ट्र के संकल्प की भूमिका के पथ पर सरकार अग्रसर है. वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम यह महज एक अभियान नहीं हम भारतीयों के लिए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक भावनात्मक जिम्मेदारी है. इसका सफलतापूर्वक निर्वहन एवं संरक्षण तथा संवर्धन हेतु भाजपा क्रियाशील है तथा इस अभियान को गति देने के लिए सभी पदाधिकारी अलग-अलग जगह प्रवास कर सफल बना रहे हैं. भाजपा बेगूसराय के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने प्रदेश मंत्री का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि मोदी सरकार विकसित बिहार के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता से आगे लेकर चल रही है देश के विकास के साथ-साथ बिहार के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की जा रही है बिहार परिवारवाद की बेड़ियों में न जकड़कर विकास का पोषक बने इसके लिए भाजपा और मोदी सरकार तत्पर है. भाजपा किसान मोर्चा बेगूसराय के जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हमारी पार्टी का एक ठोस कदम रहा है. यह महज एक अभियान नहीं, बल्कि हर भारतीयों की नैतिक जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान दें. एक पेड़ मां के नाम अभियान हरेक बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं द्वारा बेहतर ढंग से किया जा रहा है. इस अवसर पर बेगूसराय भाजपा के जिला महामंत्री राकेश पांडेय, लोकसभा संयोजक कृष्णमोहन पप्पू, किसान मोर्चा के पदाधिकारी विजय सिंह, चंद्रकेश कुमार, विमलेश कुमार, विनीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >