इ-केवाइसी की प्रगति व जनवितरण प्रणाली में पारदर्शिता का रखें ख्याल : डीएम

कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.

बेगूसराय. कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण, राशन कार्डों के सुधार, इ-केवाइसी की प्रगति तथा जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान बताया गया कि माह मई 2026 के लिए भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से अब तक 66.99 प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव किया जा चुका है, जबकि डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से राज्य खाद्य निगम के गोदाम से मई माह का उठाव 76.86 प्रतिशत दर्ज किया गया है. वितरण की स्थिति की समीक्षा में पाया गया कि माह अप्रैल 2026 में जिले के कुल 6,12,314 राशन कार्ड धारकों में से 5,60,282 लाभार्थियों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया, जो कुल 91.50 प्रतिशत है. वहीं मई माह का वितरण अब तक 15.95 प्रतिशत तक पहुंच चुका है. राशन कार्ड एवं आधार अद्यतनीकरण के अंतर्गत जिले में अब तक 83.62 प्रतिशत लाभार्थियों का इ-केवाइसी कार्य पूर्ण हो चुका है. इसमें वीरपुर प्रखंड 94.85 प्रतिशत के साथ अग्रणी है, जबकि छौड़ाही एवं खोदावंदपुर प्रखंडों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. आधार सीडिंग की स्थिति अत्यंत संतोषजनक पायी गयी, जो कुल 99.46 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है. वहीं आरटीपीएस के माध्यम से राशन कार्ड निर्गमन एवं संशोधन के लिये प्राप्त कुल 4,54,282 आवेदनों में से 4,52,841 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. निरीक्षण एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत बताया गया कि माह अप्रैल 2026 में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा कुल 490 जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 30 दुकानों में अनियमितता पायी गयी है. संबंधित दुकानदारों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इसके अतिरिक्त, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अप्रैल माह में कुल 43 व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गयी. बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जिले में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की कुल 169 रिक्तियों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रगति पर है. लोक शिकायत निवारण के अंतर्गत प्राप्त सभी 1,395 परिवादों का शत-प्रतिशत निष्पादन कर दिया गया है. बैठक के अंत में डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित एसआइओ प्रेषण एवं शेष इ-केवाइसी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया, ताकि सभी लाभार्थियों को ससमय खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके. बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूजा प्रीतम समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >