ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत के दियारे इलाके में सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौत हो गयी. मृतक चालक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के विसौआ गांव निवासी करीब 20 वर्षीय सिन्टू कुमार के रूप में की गयी.

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत के दियारे इलाके में सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौत हो गयी. मृतक चालक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के विसौआ गांव निवासी करीब 20 वर्षीय सिन्टू कुमार के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त ट्रेक्टर चालक वाहन लेकर भूसा लोड करने दादुपुर पंचायत के दुलारपुर दियारा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था. मिट्टी कटाई के कारण जगह-जगह गढ्ढा रहने के कारण ट्रैक्टर पलट गया. जिस कारण चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया. जब तक स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर पलटते देख दौड़कर पहुंचे और किसी तरह ट्रैक्टर को खड़ा किया, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना को दिया. सूचना पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने मृतक चालक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया. वहीं ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया. 25 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार बरौनी़ जीआरपी बरौनी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म पर से 25 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में बरौनी जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया के रेल थाना बरौनी कांड बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त चेरियाबरियापुर थाना मंझौल वार्ड 12 निवासी 25 वर्षीय कृष्णा कुमार, 29 वर्षीय चंदन कुमार, 22 वर्षीय करण कुमार को लगभग 25 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जीआरपी पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. खोदावंदपुर बीडीओ को मिला बीइओ का अतिरिक्त प्रभार खोदावंदपुर. प्रखंड विकास पदाधिकारी खोदावंदपुर नवनीत नमन को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जिलाधिकारी ने इस आशय का पत्र जारी किया है. बताते चलें कि खोदावंदपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय के विगत 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो जाने के कारण बीइओ का पद रिक्त था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >