बेगूसराय में 11वां राज्य स्तरीय टाउन कबड्डी टूर्नामेंट शुरू, बिहार की 16 टीमें मैदान में उतरीं

Begusarai News : बरौनी में 11वें राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ. बिहार की 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा, गया और मुंगेर ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की.

Begusarai News : आरकेसी महाविद्यालय, बरौनी के मैदान में शनिवार को नेशनल स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले दो दिवसीय 11वां राज्य स्तरीय बरौनी टाउन कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार, कुमार सिंह, खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, तेघड़ा के एसडीओ नीरज कुमार सिन्हा, आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव, आयोजन समिति के अध्यक्ष फूल कुमार चौधरी, क्लब अध्यक्ष बाबू साहब मिश्र और कांग्रेस नेता संजय सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर नेशनल स्पोर्ट्स क्लब, बरौनी के संयोजक-सह-कोच दीपक कुमार ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया.

उद्घाटन मैच में गयाजी ने समस्तीपुर को हराया

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गयाजी और समस्तीपुर की टीम के बीच खेला गया. मुकाबले में गयाजी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समस्तीपुर को 46-36 के अंतर से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया. दूसरे मुकाबले में मुंगेर की टीम ने सहरसा को 38-17 से हराया. तीसरा मैच खगड़िया और महाराजगंज के बीच खेला गया, जिसमें खगड़िया की टीम ने 41-32 से जीत दर्ज की.

Also Read : दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी भाकपा, साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा

देव एकेडमी और आरा के बीच भी हुआ मुकाबला

टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला देव एकेडमी और आरा की टीम के बीच खेला गया. इस मैच में देव एकेडमी, पटना की टीम ने 39-30 से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई. अन्य मुकाबले भी जारी रहे, जिनके परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है.

बिहार की 16 शीर्ष टीमें ले रहीं हिस्सा

राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में बिहार की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें गयाजी, समस्तीपुर, खगड़िया, महाराजगंज, दरभंगा, रोहतास, सहरसा, मुंगेर, देव एकेडमी पटना, आरा, बक्सर, दानापुर, पाटलिपुत्र, लखीसराय, बेगूसराय और जमुई की टीमें शामिल हैं.

खेल जीवन को संवारने का बेहतर माध्यम

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं. खेल के माध्यम से भी युवा अपने जीवन और करियर को बेहतर दिशा दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का विकास नहीं करता, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष के साथ आगे बढ़ने की सीख भी देता है. टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका नेशनल अंपायर पवन कुमार सिंह, नंदन कुमार, अविनाश कुमार सिंह, सचिन कुमार, अमोल मिश्र, निशांत कुमार और उत्तम कुमार निभा रहे हैं. दो दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >