संगोष्ठी में बच्चों के शैक्षणिक विकास पर हुई चर्चा

खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शनिवार को उत्सवी माहौल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गयी.

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शनिवार को उत्सवी माहौल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गयी. पढेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे की थीम पर आयोजित इस संगोष्ठी में बच्चों के अभिभावकों से उनके बच्चे की पढ़ाई-लिखाई पर विस्तृत चर्चा की गयी. इस मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में आयोजित बैठक में एचएम अब्दुल्लाह ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल में सुधार के लिए यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा. सभी शिक्षक अभिभावकों की अपेक्षानुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास निरंतर करते रहें. इस दौरान अभिभावकों से गर्मी की छुट्टी के दौरान विद्यालय द्वारा दिये गये गृहकार्य को पूरा करवाने में बच्चों की मदद करने की बात कही. सभी घर में बच्चों की पढ़ाई के लिए एक स्थान निर्धारित करने के लिए अभिभावकों से अनुरोध किया गया. इस अवसर पर सरकार द्वारा बच्चों के लिए उपलब्ध कराये गये स्कूल डायरी, एफएलएन किट सहित अन्य शिक्षण सामग्री से बच्चों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में क्या बदलाव लाया गया है तथा कौन-कौन से कदम उठाए गये हैं, इन सब प्रयासों का बच्चों के अधिगम प्रतिफल पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, इसकी जानकारी अभिभावकों को दी गयी. बैठक में सचिव शबाना प्रवीण सहित सभी अभिभावक व शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >