महादलित परिवारों के घर जाकर समस्याओं को जानेंगे विकास मित्र

एसी-एसटी को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रखंड सभागार में वरीय अधिकारियों ने बैठक कर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.

बखरी. एसी-एसटी को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रखंड सभागार में वरीय अधिकारियों ने बैठक कर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.एसडीओ सन्नी कुमार सौरव की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को महादलित और दलित परिवारों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को जानने को कहा है .उनकी जरूरतो व समस्याओं को जानने के बाद इसकी रिपोर्टिंग हर दिन अनुमंडल कार्यालय को करनी है.सरकार के स्तर से 22 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. जिनमें राशन, उज्ज्वला योजना,मनरेगा,नल जल,आंगनबाड़ी,वास भूमि बंदोबस्ती,श्रम कार्ड,पीएम आवास योजना,आयुष्मान भारत कार्ड,समाजिक सुरक्षा योजना,बुनियादी केंद्र से जुड़ी योजनाएं समेत कई योजनाएं शामिल हैं.

एसी-एसटी को मुख्यधारा में लाने के लिए अधिकारियों की हुई बैठक

इन योजनाओं से वंचित परिवारों को सारी सुविधाएं ऑन द स्पोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी.इसके लिए पंचायत में आगामी 19 अप्रैल से लेकर 3 माह तक सप्ताह में प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शिविर महादलित मुहल्ले में लगाया जाना है.इन तीन महीना में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर इस कार्यक्रम को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.इसके लिए प्रखंड के आठ पंचायत में चार पंचायत में बुधवार और चार पंचायत में शनिवार को शिविर लगाया जाएगा.एसडीओ ने बताया कि इसके लिए विकास मित्र,टोला सेवक,पंचायत सचिव,पंचायत रोजगार सेवक तथा तालीमी मरकज से भी सहयोग लिया जा रहा है.इसके लिए उन्हें निर्देशित किया गया है.उनके द्वारा जरूरतमंदों का सर्वे भी किया जाना है. उन्होंने बताया कि समस्याओं को सरकार के स्तर से दूर करने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं.जन्म प्रमाण पत्र के लिए शपथ पत्र की वजह स्वघोषणा पत्र पर भी बनाया जा सकता है.इससे इसकी प्रक्रिया आसान होगी और उनके कम खर्च पड़ेगे.बैठक में बीडीओ महेशचंद्र, सीओ राकेश कुमार चौधरी,एमओ स्वाति,पीओ दीपक कुमार,श्रम प्रवर्तन अधिकारी रंजन कुमार,जेई पीएचडी, प्रखण्ड कल्याण अधिकारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >