बेगूसराय में साइबर ठगी नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा, युवक गिरफ्तार

बेगूसराय साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए म्युल अकाउंट के माध्यम से देशभर में ठगी का लेन-देन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बैंक खाते से लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है.

Begusarai News: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बेगूसराय साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और पटना साइबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने म्युल अकाउंट (Mule Account) के माध्यम से देशभर में ठगी का लेन-देन करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. मामले में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

शंकरपुर बखड्डा गांव का प्रिंस कुमार गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के शंकरपुर बखड्डा गांव निवासी अर्जुन दास के पुत्र प्रिंस कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

म्युल अकाउंट से लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा

साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर वंदना भारती द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई थी. जांच में पता चला कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक चालू खाते का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम को खपाने और ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था.

तकनीकी जांच और वित्तीय विश्लेषण में इस खाते से जुड़ी चार गंभीर शिकायतें पाई गईं:

  • 17 अक्टूबर 2025: 70 हजार रुपये तथा 50-50 हजार रुपये के दो संदिग्ध ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए.
  • 16 मार्च 2026: 70 हजार रुपये का एक और संदिग्ध लेन-देन पाया गया.

बड़े साइबर नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार से पूछताछ कर रही है. अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में अन्य कौन-कौन से लोग शामिल हैं, उनके पास और कितने बैंक खाते हैं तथा इस नेटवर्क के तार किन बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोहों से जुड़े हुए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >