बीहट में कट्टे व दो गोलियों के साथ अपराधी गिरफ्तार

एफसीआई थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जीरोमाइल के समीप स्थित डिलाईट डिलक्स होटल के निकट से एक हथियारबंद अपराधी को गिरफ्तार किया.

बीहट. एफसीआई थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जीरोमाइल के समीप स्थित डिलाईट डिलक्स होटल के निकट से एक हथियारबंद अपराधी को गिरफ्तार किया.तलाशी के क्रम में उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा,दो जिन्दा कारतूस, एक मोबाइल एवं एक अपाची मोटरसाइकिल जब्त किया है. अपराधी की पहचान एफसीआइ थाना क्षेत्र के बीहट गुरूदासपुर टोला निवासी मनोज महंत के 22 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में की गयी है.इस संबंध में प्रिप्त जानकारी के अनुसार एफसीआई थाना को गुरूवार की संध्या में गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार लिए हुए मोटरसाइकिल से डिलाइट डिलक्स होटल के पास मौजूद है जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

प्राप्त सूचना पर अविलंब एफसीआई थाने के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल डिलाइट डिलक्स होटल के पास पहुंचे,तभी अचानक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास किया,जिसे पुलिस टीम के द्वारा खदेड़कर मोटरसाइकिल के साथ उसे पकड़ लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार अंशु कुमार के खिलाफ एफसीआई में दो और जीरोमाइल थाना में एक प्राथमिकी पूर्व से दर्ज है. एफसीआइ थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को लेकर विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >