Begusarai News : भाकपा अंचल मंसूरचक की ओर से राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम के तहत गोविंदपुर-01 पंचायत के गोविंदपुर कोठी, धकजरी और अहियापुर में बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी 1 सितंबर को होने वाली बदलाव रैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की गई.
1 सितंबर की बदलाव रैली पर हुई चर्चा
बैठक को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य रामनरेश महतो ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगी शिक्षा व्यवस्था और लचर स्वास्थ्य सेवाओं से परेशान है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जबकि आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है. इन मुद्दों को लेकर बदलाव की जरूरत है और जनता को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी.
Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित
सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
रामनरेश महतो ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता की बदहाली दूर करने के लिए व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता है. उन्होंने 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' और 'रुको महंगी, बांधो दाम, नहीं तो होगी नींद हराम' जैसे नारों के साथ लोगों से बदलाव रैली में शामिल होने और दिल्ली चलने का आह्वान किया.
Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
कई कार्यकर्ताओं ने बैठक को किया संबोधित
बैठक को लालबाबू महतो, राजवंशी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शंकर सदा, शंभू कुमार, पवन साहनी और अर्जुन सहनी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम और आगामी बदलाव रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.
Also Read : बेगूसराय में बीहट के स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, 700 बच्चों के बीच बांटे गए फलदार पौधे
