मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न

Begusarai News : मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद बेगूसराय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और भाजपा पर निशाना साधा।

Begusarai News : मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. शहर के नगरपालिका चौक पर ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी.

युवा कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना

युवा कांग्रेस नेता मोहित सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. मोहित सिंह ने कहा कि दतिया और बांकीपुर के चुनाव परिणाम भाजपा और उसकी नीतियों के खिलाफ जनता का संदेश हैं. उन्होंने दावा किया कि जनता ने भाजपा के अहंकार को नकार दिया है और लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में अपना समर्थन दिया है.

कांग्रेस नेताओं ने परिणाम को बताया ऐतिहासिक

कार्यक्रम में कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष संजय सम्राट, अधिवक्ता आलोक कुमार, शिक्षाविद मुकेश प्रियदर्शी, कांग्रेस विचार मंच के जिलाध्यक्ष राम पदारथ, अधिवक्ता कुष्मेश शांडिल्य, युवा नेता सावर कुमार और कुमार रत्नेश टुल्लू ने चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक बताया. नेताओं ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना फैसला सुनाया है.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

जश्न कार्यक्रम में तपन झा, सचिन कुमार, विनीत कुमार, मो. विट्टू, प्रभाकर सिंह, रूपक सिंह सिंघम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >