बेगूसराय में कृषि सलाहकार सुरेंद्र ठाकुर का निधन, प्रखंड कृषि कार्यालय में शोकसभा आयोजित

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत कृषि सलाहकार सुरेंद्र ठाकुर का सोमवार सुबह निधन हो गया. उनके निधन से परिजनों और कृषि विभाग के सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. प्रखंड कार्यालय में आयोजित शोक सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय में कार्यरत 45 वर्षीय कृषि सलाहकार सुरेंद्र ठाकुर का सोमवार की सुबह इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और कृषि विभाग के सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई.

दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

कृषि सलाहकार के असमय निधन के बाद प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित कृषि समन्वयकों, कृषि सलाहकारों, बीटीएम, एटीएम और स्थानीय किसानों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और नम आंखों से उन्हें याद किया.

शोक व्यक्त करने वालों में ये रहे शामिल

शोक सभा में उपस्थित सभी सहकर्मियों और किसानों ने उनके योगदान को याद करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से कृषि कर्मी रामानुज पंडित, अमित कुमार, अरविंद कुमार सिंह, स्वाति कुमारी, सुरेंद्र रजक, पंकज दास सहित कई अन्य लोग शामिल रहे.

Also Read: ईस्ट सेंट्रल रेलवे स्काउट एंड गाइड को नए राज्य आयुक्त मिले, अवधेश कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >