Begusarai News : बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए मॉकड्रिल कर किया गया जागरूक

Begusarai News : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूल में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

नावकोठी. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूल में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों को जल एवं भूमि का संरक्षण, वायु प्रदूषण एवं पेड़-पौधों के संरक्षण के संदर्भ में विशेष जानकारी दी गयी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीरपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर विष्णुपुर, मध्य विद्यालय समसा, पहसारा, रजाकपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का, चकमुजफ्फर, प्राइमरी स्कूल विष्णुपुर, डुमरिया, इस्फा सहित अन्य स्कूल में फोकल शिक्षक ने बच्चों को जल की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि जल है तो कल है.

जल ही जीवन है

जल ही जीवन है. जल के बिना जीवन संभव नहीं है. जल को धन की तरह संचय करना चाहिए. भूमि के संरक्षण के लिए विशेष रूप से पौधरोपण अभियान चलाया जाना चाहिये. सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ आवश्यक रूप से लगाना चाहिये. वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए सुझाव देते हुए कहा कि आमजन मानस विषैले गैस को स्वसन क्रिया में लेने को मजबूर है. वातावरण में जहरीली गैस का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है, जो मानव जीवन के लिए खतरनाक साबित हो रहा है. दिल्ली सहित अन्य महानगर इसकी चपेट में है. पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाये. प्राचीन संस्कृति में लोग प्रकृति से प्रेम करते थे, लेकिन वर्तमान में लोग प्रकृति का दोहन करने में लगे हुए हैं. पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई सरकार या संस्था को ही नहीं, बल्कि सभी जनमानस को कदम बढ़ाने की आवश्यकता है. साथ ही, प्रदूषण को कम करने की जानकारी देते हुए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए मॉकड्रिल कराया एवं अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाने का संकल्प लिया. मौके पर रणधीर कुमार, संजीत कुमार महतो, धर्मशील कुमार, अशोक शर्मा, कन्हैया कुमार, राम बहादुर यादव, प्रवीण कुमार, शंभू महतो, प्रदोष कुमार, प्रणव कुमार, हरिहर सहनी, सुशील कुमार, ललन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >