बेगूसराय में बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति ने टेढ़ीनाथ मंदिर में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई. स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया.

Begusarai News : शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से गुरुवार को टेढ़ीनाथ मंदिर स्थित शहीद स्थल पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया याद

अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और अपने संकल्प पर अडिग रहे. उन्होंने कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारी को देश सदैव याद रखेगा.

बाल गंगाधर तिलक के विचार आज भी प्रासंगिक

कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के राष्ट्रवादी विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि तिलक ने देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगाई और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

युवाओं से महापुरुषों के आदर्श अपनाने की अपील

डॉ. जुल्फकार अली ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई. समाजसेवी रविशंकर पोद्दार गांधी ने कहा कि आज की पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए. वार्ड पार्षद उमेश राय ने भी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया.

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अधिवक्ता राजेंद्र महतो, सुशील कुमार राय, वार्ड पार्षद राजकुमार गुप्ता, मो. मुबारक, मोहम्मद राशिद, अरविंद कुमार, छात्र नेता अनिकेत पाठक सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >