Begusarai News : फुलवड़िया थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब ले जा रहे टेंपो को भी जब्त कर लिया है.
समस्तीपुर का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपित
फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार एवं पुलिस बल के सहयोग से एनएच-28 पर किरतौल रोड मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक टेंपो की तलाशी लेने पर उसमें सवार समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी निवासी अजीत दास के पास से 45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई.
कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भेजा गया जेल
पुलिस ने शराब और टेंपो को जब्त करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया.
शराबबंदी कानून के पालन के लिए अभियान रहेगा जारी
थानाध्यक्ष विजय सहनी ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान चलाया जाएगा.
Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
