बेगूसराय के दिनकर गोलंबर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Begusarai News : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बेगूसराय के जीरोमाइल स्थित राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Begusarai News : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शुक्रवार को खगड़िया जाने के क्रम में बेगूसराय के जीरोमाइल स्थित दिनकर गोलंबर पहुंचे. यहां उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया.

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

संजय सरावगी ने स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने हाथ जोड़कर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

Also Read : खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता

मौके पर बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार और मनोज सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक शेखर, बीहट नगर मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुमार राजा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

इन नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार, मंडल महामंत्री विवेक कुमार, मंडल उपाध्यक्ष शशि भूषण सिंह, मंडल मंत्री रविंद्र कुमार, रंजीत कुमार, अमरदीप कुमार सुमन, मनोहर कुमार, सुधा देवी, नवल सिंह, कुंदन कुमार और कंचन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : औरंगाबाद: मदनपुर में जर्जर भवन में चल रहा प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, छत की सीलिंग टूटकर गिरने से हादसे का खतरा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >