बेगूसराय में तीन महान विभूतियों की एक साथ मनाई गयी जयंती, जानिए पूरी डिटेल

बेगूसराय में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री, पत्रकार राधा कृष्ण चौधरी और कॉमरेड केदार राय की जयंती मनाई गई. तीनों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.

Begusarai News : बेगूसराय में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 112वीं, वरिष्ठ पत्रकार राधा कृष्ण चौधरी की 101वीं तथा कॉमरेड केदार राय की 102वीं जयंती शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से मनाई गई. अध्यक्षीय संबोधन में जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता राधा कृष्ण चौधरी ने बहुत ख्याति अर्जित की. भोला पासवान शास्त्री बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे. इन सभी महापुरुषों को मेरा शत-शत नमन है.

बेगूसराय की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि राधा कृष्ण चौधरी ने लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपने अखबार का संपादन किया. भोला पासवान शास्त्री आजादी की लड़ाई के महत्वपूर्ण कड़ी थे. गांधी जी के आह्वान पर यह स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े. यह तीन बार 1968, 1969, 1971 में अल्पकाल के लिए मुख्यमंत्री बने.

मुख्यमंत्री के रूप में यह अपना कार्य जमीन में कंबल बेचकर वृक्ष के नीचे अपने अधिकारियों के साथ करते थे. विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री विश्व भूषण गुप्ता, दधिचि देहदान समिति के सुशील कुमार राय, वरिष्ठ एडवोकेट राजेंद्र महतो, केदारनाथ राय एवं अन्य कई गणमान्य लोगों के द्वारा क्रमशः भोला पासवान शास्त्री, राधा कृष्ण चौधरी एवं केदार राय के तेल क्षेत्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >