बेगूसराय की शिखा रानी बनीं बिहार की गोल्डन गर्ल, शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Bihar State Shooting Championship 2026 : बेगूसराय के बीहट की शिखा रानी ने 36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 की 50 मीटर सीनियर महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया. उनकी इस उपलब्धि से जिले और बिहार का गौरव बढ़ा है.

बीहट (बेगूसराय) से बिपिन राज की रिपोर्ट
Bihar State Shooting Championship 2026 : 36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में बीहट नगर परिषद की बेटी शिखा रानी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. 19 से 22 जून तक अख्तियारपुर मंझौली (विक्रम, पटना) स्थित साकेत सिंह शूटिंग एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 50 मीटर स्पर्धा के महिला सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया.

सटीक निशाने से जीता स्वर्ण

बीहट नगर परिषद के जीरोमाइल गुरूदासपुर टोला वार्ड-11 निवासी सियाराम सिंह की पोती तथा सुनील सिंह एवं पुष्पा कुमारी की पुत्री शिखा रानी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सटीक निशानेबाजी का परिचय दिया. अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की.

अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी बिहार का प्रतिनिधित्व

राज्य चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही शिखा रानी का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है. अब वह राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी.

परिवार और प्रशिक्षक को दिया सफलता का श्रेय

शिखा रानी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मेहनत के साथ अपने माता-पिता, बड़े भाई शुभम कुमार, बहन शिक्षा कुमारी तथा रेंज ऑफिसर राजाराम राय को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार और प्रशिक्षकों के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो सकी.

शिखा रानी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उनकी सफलता को बिहार में महिला निशानेबाजी के बढ़ते स्तर का प्रतीक माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >