बेगूसराय में ट्रैक्टर की टक्कड़ से युवक की मौत, चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार

Bihar Road Accident: बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना इलाके के बेगूसराय–वीरपुर–संजात पथ पर मुजफ्फरा सरैया के समीप रविवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी.हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया.उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है.

Bihar Road Accident:(विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना इलाके के बेगूसराय–वीरपुर–संजात पथ पर मुजफ्फरा सरैया के समीप रविवार की देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

जहां इलाज के दौरान सोमवार को अहले सुबह उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

मृतक युवक की पहचान

मृतक की पहचान पवड़ा ढाबा के वार्ड 4 निवासी स्वर्गीय उमेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि नीरज कुमार रविवार की शाम गांव में सड़क किनारे मछली खरीदकर घर लौट रहे थे.

घटना के पीछे की वजह

इसी दौरान मुजफ्फरा सरैया के समीप नौलाडीह की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी.हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है.

मृतक ने एक विडिओ में ट्रैक्टर चालक को पहचान करने की बात कही है

परिजनों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में घायल नीरज कुमार ने ट्रैक्टर और चालक की पहचान करने की बात कही है.इस वीडियो को पुलिस जांच का अहम आधार माना जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए भेजवाया.

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

हालांकि चिकित्सकों के काफी प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है

मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है.

Also Read: नवादा में शराब माफियाओं ने थाना के सामने ही कर दी चौकीदार की हत्या, छह महीने पहले दी थी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >