बेगूसराय में तूफान ने मचाया कहर, घर गिरा बेजुबान की गई जान

Bihar News: बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड के गौरीपुर में सोमवार शाम आई भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दिया है. इस घटना में गौरीपुर के भोला महतो का घर ध्वस्त हो गया हैं. जिसमें मलबे में दबकर एक गर्भवती गाय की मौत हो गई.

Bihar News: बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड के गौरीपुर में सोमवार शाम आई भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दिया है. इस घटना में गौरीपुर के भोला महतो का घर ध्वस्त हो गया हैं. जिसमें मलबे में दबकर एक गर्भवती गाय की मौत हो गई. गौरीपुर में तेज आंधी से भारी तबाही, बिजली आपूर्ति ठप,ग्रामीणों ने चलाया राहत कार्य. पलभर की तबाही और हवा के झोंकों ने उजाड़ा घर.

जान बचाने की जद्दोजहद जारी

तेज तूफान के दौरान भोला महतो ने बचाने के लिए शोर मचाया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें और एक गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आठ महीने की गर्भवती गाय को नहीं बचाया जा सका. अमरूद का पेड़ गिरने से गौशाला पूरी तरह ढह गया हैं.

पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा इलाका

आंधी के कारण कई पेड़-पौधे गिर गए, सड़कों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए हैं. जिससे इलाके में पूरी रात बिजली कटी रही.

जानें परिवार पर कैसे आया संकट

ग्रामीणों के अनुसार, भोला महतो की आजीविका का मुख्य साधन गौपालन ही था. गाय की मौत से उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है. मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कटर मशीन की मदद से घर पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया तब जाकर मलबे में फंसे गाय के शव को बाहर निकाला गया.

( बेगूसराय से विपिन कुमार मिश्र की रिपोर्ट )

Also Read: शादी से एक दिन पहले आंधी ने उजाड़ा महादलित परिवार का आशियाना, सपनों पर फिरा पानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >