बिहार में दर्दनाक हादसा, इंजन और बोगी के बीच दबा रेल कर्मचारी...मौत, 2 घंटे तक फंसी रही लाश

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिला के बरौनी जंक्शन पर ट्रेन के पार्सल वैन और इंजन के बीच दबकर रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई है. मृतक की पहचान दलसिंहसराय निवासी शंटिंग मैन 35 वर्षीय अमर कुमार राउत के रूप में हुई है.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिला के बरौनी जंक्शन पर ट्रेन के पार्सल वैन और इंजन के बीच दबकर रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई है. मृतक की पहचान दलसिंहसराय निवासी शंटिंग मैन 35 वर्षीय अमर कुमार राउत के रूप में हुई है. यह दर्दनाक हादसा शनिवार सुबह हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रुकी थी. ट्रेन को शंटिंग में ले जाने के लिए इंजन बदला जा रहा था.

कपलिंग खोल रहे थे शंटिंग मैन अमर कुमार

इंजन को बदलने के लिए शंटिंग मैन अमर कुमार राउत इंजन और बोगी के बीच घुसकर काम कर रहे थे. वो कपलिंग खोल रहे थे. उसके बाद शंटिंग इंजन लगाकर ट्रेन को वॉशिंग पीट पर ले जाया जाता. इंजन पीछे करने के दौरान वह दब गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने शोर किया तो ड्राइवर इंजन को आगे करने के वजाय वहां से भाग निकला. जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. फिलहाल शव को निकाल कर प्लेटफार्म पर रखा गया है.

Also Read: पटना में छह माह की बच्ची को बिलखता छोड़ महिला ने की आत्महत्या, पति के इस हरकत से थी परेशान

2 घंटे तक फंसी रही लाश

मौके पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और बरौनी रेलवे कॉलोनी में रह रहे मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. करीब 2 घंटे के बाद शव को निकाल लिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के जीएम द्वारा घटना की जांच का आदेश दिया गया है. सोनपुर डीआरएम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >