बेगूसराय: बिहार सरकार के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में कल सिमरिया धाम में होगा भव्य गंगा आरती

बेगूसराय के सिमरिया धाम में बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे.

Begusarai News : बेगूसराय जिले के बीहट में बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में बेगूसराय के पवित्र सिमरिया धाम में 25 जुलाई शनिवार की संध्या भव्य गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रशासन के सौजन्य से किया जा रहा है. इस अवसर पर गंगा आरती के अलावा स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों द्वारा गीत-संगीत, लोक नृत्य और आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दी जाएगी. इस आयोजन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बेगूसराय डीडीसी आकाश चौधरी, मनरेगा डीपीओ बिट्टु कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी सिमरिया धाम पहुंचे और कार्यक्रम स्थल को चिन्हि्त कर आयोजन की तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया. वहीं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मनरेगा डीपीओ बिट्टु कुमार सिंह ने बताया कि इस ऐतिहासिक मौके पर बेगूसराय के सांसद, सभी विधायक, विधान पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा. मौके पर नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार,सफाई निरीक्षक मो नदीम, शंकर झा,सुशील झा सहित अन्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >