Bihar Crime News: आपसी विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी, घर के सामने रास्ता बनाने का कर रहे थे विरोध, एक की हालत गंभीर

Bihar Crime News: बेगूसराय में आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. विवाद बढ़ा तो गोलीबारी भी हुई. हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घर के सामने रास्ता बनाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Bihar Crime News: बेगूसराय में एक रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प का मामला सामने आया है. विवाद इतना बढ़ गया कि बात गोलीबारी तक आ पहुंची. गोलीबारी के बाद से ही क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी गई है. पूरा मामला बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहन एघु तिलक टोला की है. 

युवक गंभीर रूप से घायल

घटना को लेकर अमूल दास ने बताया कि उनके घर के सामने रास्ता बनाया जा रहा था, तभी पड़ोसी ने आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. उन्होंने जब इसका विरोध किया तो नाराज होकर पड़ोसियों ने पहले मारपीट की और फिर किसी अपराधी को बुलाकर गोलीबारी शुरू कर दी.  अमूल दास ने यह भी बताया कि पड़ोसी ने जबरन आकर गाली-गलौज की और फिर मारपीट की. हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्���न्न हो गया है. मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

बिहार क्राइम की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार क्राइम से जुड़ी दूसरी खबर पढ़ें

शनिवार को खगड़िया में सात दिनों से गायब बच्चे की लाश गड्ढे में मिली. परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना महेशखुंट थाना क्षेत्र के लोहिया चौक की बताई जा रही है. बता दें कि बच्चे का शव गड्ढा से बरामद किया गया है. घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है. जानकारी के अनुसार, लोहिया चौक निवासी मंतोष केशरी का तीन वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार उर्फ डुग्गू सात दिनों से गायब था. बच्चे का शव शनिवार को महेशखूंट रेलवे लाइन स्थित गड्ढा से पुलिस ने बरामद किया. शव मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

ALSO READ: Bihar Chakka Jam: 30 दिसंबर को बिहार में चक्का जाम करेगा भाकपा-माले, बीपीएससी-पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >