भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर विवाद: बलिया में सैकड़ों युवाओं का विरोध प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Bharat Tiwari Encounter : बलिया नगर में जुलूस और पुतला दहन, एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग तेज. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Bharat Tiwari Encounter : बेगूसराय भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में शनिवार देर शाम को बेगूसराय जिले के बलिया नगर क्षेत्र में सैकड़ों युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार प्रसाद, वार्ड पार्षद अविनाश कुमार, जावेद अख्तर, विकास पासवान सहित अन्य लोगों के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालकर बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा पुतला दहन किया. प्रदर्शनकारियों ने एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए.

प्रदर्शन करते युवा

लोकतांत्रिक तरीके से जताया विरोध

विरोध मार्च के दौरान लोगों ने विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस निकाला और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद की. वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी विवादित घटना की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जनता का विश्वास बना रहे. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब मिलना जरूरी है. जुलूस में शामिल लोगों ने सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के बाद आयोजकों ने कहा कि वे न्याय की मांग को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे.

Also Read : बेगूसराय दुष्कर्म मामला: केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद का बयान-‘ घटना दुखद, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा’, जांच में तेजी के संकेत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >